जीवन एक खेल है सय्यम जरुरी-सचिव हर्ष तनपुरे
राहुरी।संवादाता
संयम जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण गुण है जीवन की यात्रा एक खेल की तरह ही होती है, और इसमें जीत हासिल करने के लिए भी संयम की आवश्यकता होती है, ऐसा प्रतिपादन श्री शिवाजी शिक्षण प्रसारक मंडल के सचिव हर्षदादा तनपुरे ने किया वे संत ज्ञानेश्वर माध्यमिक विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के क्रीड़ांगण विकास कार्य के भूमिपूजन समारोह में बोल रहे थे
सचिव हर्षदादा तनपुरे ने कहा कि नेत्रहीन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दृष्टिवान और सक्षम लोगों को भी लज्जित कर दिया उन्हें न दिखाई देता है, न सुनाई देता है, फिर भी वे संयम के साथ जीवन का खेल सफलतापूर्वक खेलते हैं इसके लिए उनके शिक्षकों को भी अत्यंत परिश्रम करना पड़ता है—हाथों के संकेतों या स्पर्श के माध्यम से ज्ञान देना पड़ता है नेत्रहीन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को कितनी पीड़ा सहनी पड़ती है, इसके बावजूद वे आत्मविश्वास के साथ बिना डरे मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करते हैं जब वे ऐसा कर सकते हैं, तो हम पूर्णतः सक्षम होते हुए भी पीछे क्यों रहें? प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार खेल खेलना चाहिए जीवन में सफलता–असफलता दोनों आएंगी, लेकिन खेलों से शरीर को निश्चित रूप से लाभ होता है
उन्होंने आगे कहा कि जीवन में संयम और नियम आवश्यक हैं तथा स्वस्थ जीवन के लिए खेल अनिवार्य हैं सौभाग्य से आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के पास क्रीड़ांगण उपलब्ध हैं यदि नेत्रहीन बच्चे इतनी उत्कृष्टता से कार्य कर सकते हैं, तो हम और भी अधिक भाग्यशाली हैं कि हमें देखने की क्षमता और अन्य इंद्रियों के माध्यम से संसार को अनुभव करने का अवसर मिला है इसलिए हमें और अधिक उत्साह से अध्ययन करना चाहिए और स्वयं के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करना चाहिए हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ किसी एक खेल में प्रवीणता प्राप्त करनी चाहिए। इसी उद्देश्य से संस्था प्रयासरत है कि प्रत्येक विद्यालय के पास एक उत्कृष्ट खेल मैदान हो, जिससे बौद्धिक ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो
प्राचार्य तथा विवेकानंद नर्सिंग होम के उपाध्यक्ष भारत वारुळे ने विद्यालय की प्रगति का आढावा लेते हुए कहा कि शिवाजी शिक्षण प्रसारक मंडल के निधि और जनसहयोग से विद्यालय का कायाकल्प हुआ है और यह मुख्यमंत्री की “स्वच्छ सुंदर शाळा” योजना के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर श्रीरामपुर स्थित नाब (NAB) की नेत्रहीन छात्राओं ने ‘दप्तरमुक्त शनिवार’ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे देखकर विद्यार्थियों और उपस्थित जनों की आंखें नम हो गईं
कार्यक्रम में वैभव ग्रामीण पतसंस्था के अध्यक्ष सुरेश करपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव सुरेश अप्पा निमसे, शिवाजी शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कोळसे, डॉक्टर तनपुरे सहकारी साखर कारखाने के संचालक ज्ञानेश्वर खुळे, वंचित बहुजन पार्टी के तालुकाध्यक्ष बालासाहेब जाधव, मंडल के अधीक्षक गीताराम चौथे, टाकळीमिया के प्रथम नागरिक और सरपंच लीलाताई गायकवाड, महेश कंस्ट्रक्शन के राजेंद्र गायकवाड, दैवत उद्योग समूह के केशव शिंदे, शिवसेना शेतकरी आघाड़ी के उपाध्यक्ष रविंद्र मोरे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे
Comments
Post a Comment